बांदा, जुलाई 5 -- बांदा। यात्रा को सुगम बनाने के लिए जनपदवासियों को एक और नई ट्रेन की सौगात मिली है। 22 कोच वाली ग्वालियर-रीवां स्पेशल ट्रेन आठ जुलाई से प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी। इससे यात्रियों को रीवां व ग्वालियर तक जाने में आसानी होगी। झांसी रेल प्रबंधक के पीआरओ मनोज कुमार सिंह के मुताबिक रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 04191 व 04192 ग्वालियर-रीवां स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू करने जा रही है। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को चलेगी। 22 कोच वाली इस ट्रेन में एसी द्वितीय श्रेणी के दो, एसी तृतीय श्रेणी के तीन सहित एसी इकोनॉमी,स्लीपर व सामान्य कोच होंगे। गाड़ी संख्या 04191 ग्वालियर-रीवां विशेष बुधवार आठ जुलाई को ग्वालियर से सुबह 7.40 बजे रवाना होगा। यह डबरा, दतिया, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, निवाड़ी, मऊरानीपुर, हरपा...