संतकबीरनगर, जुलाई 2 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जनशिकायतों के निस्तारण में जून-2026 की मासिक रैकिंग में फिर जनपद संतकबीरनगर को प्रदेश में प्रथम रैंक हासिल हुआ है। लगातार तेरहवीं बार प्रदेश में जिला अव्वल रहा है। जनपद पुलिस की इस सफलता के पीछे एसपी संदीप कुमार मीना की जनसुनवाई प्रथम, अभियान का असर दिख रहा है।जनशिकायतों का निस्तारण आनलाइन किया जाता है। पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का एक निश्चित समय दिया जाता है। जिसे उन संदर्भों को नियत समयावधि के अन्तर्गत निस्तारण किया जाना अनिवार्य है। पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सन्दर्भों की जांच के लिए जाँचकर्ता अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर प्रकरण की निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्वक जांच कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाती है। यह भी पढ़ें- आईजीआरएस निस्तारण में कन्नौज पुलिस का 'सिक्सर', जून में भी...