हाथरस, मार्च 1 -- हाथरस। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो बार निःशुल्क उपलब्ध कराये जा रहे गैस रिफिल के लिए पात्र परिवारों को निःशुल्क रसोई गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी वितरण किया गया। पूरे प्रदेश में 1.86 करोड़ उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं, जिन्हें 1500 करोड़ रूपये की धनराशि गैस सब्सिडी के रूप में भेजी जा रही है। जनपद हाथरस में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कुल 1.75 लाख लाभार्थी हैं, जिनमें से प्रत्येक लाभार्थी को सब्सिडी जिसकी धनराशि 562.5 रूपये है, से लाभान्वित किया जा रहा है। जनपद में लगभग 9.87 करोड रूपये की धनराशि सीधे उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट परिसर में भव्य रूप में कराया गया। जनपद के 200 उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस रिफिल की धनराशि का प्...