गाज़ियाबाद, मार्च 26 -- खुलासा - जनपद में 27704 मरीजों का चल रहा टीबी का उपचार- उच्च जोखिम वाली 6.33 लाख आबादी को स्क्रीनिंग करने का दावागाजियाबाद, संवाददाता। टीबी उन्मूलन अभियान के तहत चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। जिले में इलाज करा रहे करीब 80 प्रतिशत टीबी मरीज शुगर (डायबिटीज) से भी पीड़ित हैं। वर्तमान में जनपद में कुल 27,704 टीबी मरीजों का उपचार चल रहा है, जिनकी नियमित निगरानी की जा रही है।टीबी विभाग ने 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान के दौरान 6,33,375 उच्च जोखिम वाली आबादी की स्क्रीनिंग करने का दावा किया गया है। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. अनिल यादव ने बताया कि चिह्नित सभी लोगों का शत-प्रतिशत पंजीकरण किया गया। इस अभियान के तहत 2,10,035 संदिग्ध मरीजों की एक्स-रे जांच की गई। जबकि 59,037 लोगों की जीन एक्सपर्ट (नाट) व माइक्रोस्कोपिक जांच...