जनपद के 8 खिलाड़ियों ने बदले अपने क्लब
गोरखपुर, मई 4 -- गोरखपुर। उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ द्वारा पूर्व निर्धारित तिथि 29 और 30 अप्रैल 2026 तक गोरखपुर फुटबॉल संघ से संबंध टीमों के कुल 8 खिलाड़ियों ने एक क्लब से दूसरे क्लब में स्थानांतरण लिया। आदित्य कुमार गौरव, उज्जल यादव, अरहान सिद्दीकी और हिमांशु त्रिपाठी-सेंट जूड्स स्कूल से सनातन एफसी तो सरफराज आलम-एफ सी गोरखपुर से सद्भावना क्लब में गए। वहीं, सत्यम सिंह -खोराबार एफ सी से वैलेंटाइन एफ सी, आदित्य वर्धन और सिद्धार्थ त्रिपाठी-सरदार नगर एफ सी से सेंट एंड्रयूज एफ सी में गए हैं। यह स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू हो गया। यह जानकारी संघ के सचिव हमजा खान ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.