संतकबीरनगर, मार्च 29 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत शैक्षिक सत्र 2025 - 26 में जनपद में स्थित 467 परिषदीय विद्यालयों को शनिवार को पंचायत रिसोर्स केंद्र पर आयोजित निपुण सम्मान समारोह निपुण घोषित कर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि निपुण भारत मिशन अंतर्गत डीएलएड प्रशिक्षु द्वारा विद्यालय का सघन आंकलन किया गया। जिसमें 467 निपुण विद्यालय के उत्कृष्ट शिक्षक- शिक्षिकाओं को निपुण सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर ब्लाकों के खंड शिक्षा अधिकारी आशीष सिंह, जनार्दन यादव, महेंद्र प्रसाद ,अखिलेश कुमार चंद, मनोज कुमार अनिल, राम निवास, शैलेन्द्र कुमार वरुण, कमाल अहमद, योगेन्द्र राजभर, महताब आलम, अजमालु रहमान ,बेलाल अहमद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.