जनपद के 4080 रसोइयों को मिला कैशलेस चिकित्सा तोहफा
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 23 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।जनपद के 4080 रसोइयों को बढ़े मानदेय और कैशलेश चिकित्सा का तोहफा मिला है। रसोइयों का मानदेय 1000 रुपया बढ़ गया है। रविवार को मुख्यमंत्री के लखनऊ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। फतेहगढ़ के एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में प्रतीकात्मक 15 रसोइयों को कैशलेश चिकित्सा सुविधा कार्ड प्रदान किए गए। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी वीपी सिंह ने बताया कि बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को कैशलेश योजना से आच्छादित किया गया है। प्रति रसोइया 3000 रुपया वार्षिक प्रीमियम अनुमानित है। इसका भुगतान राज्य सरकार की ओर से किया जायेगा। इससे जनपद के 4080 से अधिक रसोइए और उनके परिवार लाभान्वित होंगे। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: स्कूलों में काम करने वाले रसोइयों का सम्मान इस दौरान सांसद मुकेश रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.