संतकबीरनगर, अप्रैल 23 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जनपद के 25 प्रतिशत पेट्रोल पंप अभी भी ड्राई हैं। हालांकि पहले की तुलना में स्थिति में कुछ सुधार हुआ है। लेकिन अभी भी समस्या बरकरार है। जिला मुख्यालय के पेट्रोल पंपों में से कई पंपों पर डीजल नहीं उपलब्ध रहा। जिससे लोगों को परेशान होना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्र में अभी भी कई पंप ड्राई हैं। जिस पंप पर तेल पहुंच रहा है वहां उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग जा रही है। भीड़ होने की वजह से कर्मचारियों को भी परेशान होना पड़ रहा है। विभागी जिम्मेदारों की माने तो जनपद में पहले की तुलना में करीब 20 प्रतिशत डीजल और पेट्रोल की डिमांड बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- ग्रामीण क्षेत्र में डीजल, पेट्रोल के लिए परेशान रहे लोग, शहर में रही भीड़ यही कारण है कि कई पंप ड्राई हो जा रहे हैं।मेंहदावल: सीमित सप्लाई से पूरी तरह नहीं...