जनपद के 24 सौ इलेक्ट्रिक वाहनों को नहीं मिला सब्सिडी का लाभ
गाज़ियाबाद, जून 9 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई ईवी पॉलिसी का लाभ खरीददारों को नहीं मिल रहा। जिले के 24 सौ से ज्यादा वाहन खरीदारों को सब्सिडी नहीं मिल पाई है। बजट के अभाव में खरीददार आरटीओ के चक्कर काट रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी के तहत सरकार दोपहिया वाहन की खरीद पर पांच हजार और चार पहिया वाहन पर एक लाख रुपए की छूट देती है। इस साल अब तक कुल 4324 इलैक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई। इनमें से 1864 वाहनों को सब्सिडी का भुगतान हो चुका है और अभी 2460 आवेदकों को सब्सिडी मंजूर होने के बाद भी भुगतान नहीं मिल पाया है। वाहन स्वामी करीब छह महीने से आरटीओ ऑपिस के चक्कर काट रहे हैं। इसके बावजूद लाभार्थियों के खातों में सब्सिडी की राशि नहीं पहुंची है। यह भी पढ़ें- जनपद के 24 सौ इलेक्ट्रिक वाहनों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.