फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 16 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना प्रभावी कर दी गई है। परमिट से मुक्त इस योजना में 28 मार्च तक वाहन स्वामियों से आवेदन मांग लिये गये हैं। जनपद के 15 मार्गों पर फिलहाल मिनी बसें दौड़ेंगी। वाहन स्वामी की ओर से रखे गये ही चालक परिचालक काम करेंगे। टिकट की धनराशि वसूलने का अधिकार वाहन स्वामी की ओर से नियुक्त चालक परिचालक का होगा। टिकट की धनराशि स्थानीय मांग के अनुसार वाहन स्वामी स्वयं निर्धारित करेंगे। मगर यह धनराशि राज्य परिवहन प्राधिकरण की निर्धारित दर से अधिक नहीं होगी। वर्तमान में राज्य परिवहन प्राधिकरण की ओर से किराये की दर एक रुपया 30 पैसा प्रति किलोमीटर तय की गयी है।मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बताया कि इस योजना...