संतकबीरनगर, मार्च 17 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत जनपद के निकायों के 1414 लाभार्थियों को आवास की पहली किस्त प्रदान की गई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण भी हुआ। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी मौजूद रहे।जनपद में खलीलाबाद नगर पालिका परिषद के 291 लाभार्थी, नगर पंचायत हैंसर बाजार के 268, नगर पंचायत मेंहदावल के 598, नगर पंचायत बेलहर कला के 255 लाभार्थी शामिल रहे। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 अंतर्गत स्वीकृति पत्र वितरित करते हुए लाभार्थियों को प्राप्त धनराशि से अपने आवास को जल्दी बनवाने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.