मैनपुरी, मई 8 -- मैनपुरी। पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 11 निरीक्षकों और 55 आरक्षियों सहित कुल 66 पुलिस कर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इन अधिकारियों और आरक्षियों को अपराध शाखा, पुलिस लाइन और विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। करहल और भोगांव कोतवाली प्रभारी आपस में स्थानांतरित किए गए हैं। एसपी गणेश प्रसाद साहा के अनुसार निरीक्षक अमित कुमार बेनीवाल को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक न्यायालय सुरक्षा बनाया गया है। निरीक्षक विजय कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक रिट सेल, निरीक्षक कमला शंकर को प्रभारी निरीक्षक अपराध शाखा, निरीक्षक रामराज यादव को पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध थाना भोगांव, अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक साहब सिंह को अपराध ...