जनपद के 10 माध्यमिक स्कूलों की मान्यता समाप्त
जौनपुर, जून 18 -- जौनपुर, सुजीत शुक्ल शैक्षिक सत्र 2024-25 और 2025-26 की परीक्षा में एक भी छात्र या छात्रा के शामिल न होने और कक्षा संचालन नहीं होने के कारण जौनपुर के कुल दस माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता स्वत: समाप्त हो गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह की तरफ से इसको लेकर सूची और निर्देश भी बुधवार को जारी कर दिया गया है। सचिव की तरफ से जारी पत्र में डीआईओएस को निर्देश दिया गया है कि जिन स्कूलों की मान्यता स्वत: समाप्त हुई वहां के अभिलेख किसी राजकीय या शासकीय विद्यालय में संरक्षित कराएं।सचिव की तरफ से जारी पत्र के अनुसार, लगातार दो शैक्षिक सत्रों में यदि किसी स्कूल से कोई छात्र परीक्षा में शामिल नहीं होता या कक्षाएं संचालित नहीं होती हैं तो उन स्कूलों की मान्यता परिषद से स्वत: समाप्त हो जाती है। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.