उन्नाव, जुलाई 26 -- उन्नाव, संवाददाता। धरती का भगवान कहलाने वाला किसान आज कर्ज के बोझ से कराह रहा है। कभी सूखा, कभी ओलावृष्टि तो कभी घटता फसल उत्पादन किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहा है। हालात ऐसे हैं कि जिले में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के जरिए 1.62 लाख किसानों पर बैंकों का करीब 400 करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ चुका है। कम ब्याज वाली योजना भी हजारों किसानों को राहत नहीं दे पा रही है। महंगाई के साथ हर साल प्राकृतिक आपदाएं उन्हें कर्ज के दलदल में और धकेल रही हैं। खेतीबाड़ी अब किसानों के लिए घाटे का सौदा साबित होती जा रही है। प्राकृतिक आपदाओं और महंगाई से बढ़ती लागत के बीच किसान लगातार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। जिले में उप कृषि निदेशक कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, करीब छह लाख किसान पंजीकृत हैं। इनमें 1.62 लाख किसान खेती के लिए किसान क्रेड...