बुलंदशहर, मार्च 29 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 132वें संस्करण को जनपद बुलंदशहर की सभी विधानसभाओं एवं प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का श्रवण कर उससे प्रेरणा ग्रहण की। जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने बुलंदशहर ग्रामीण मंडल के बूथ संख्या 380 पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना और उसके संदेशों को आत्मसात किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक परिस्थितियों, युद्ध और ऊर्जा संकट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चिंता व्यक्त करते हुए देशवासियों से अपील की कि वे जागरूक रहें और किसी भी प्रकार की अफवाहों के बहकावे में न आएं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि 'मन की बात' कार्यक्रम देश को जोड़ने और जन-जन में सकारात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध...