शामली, अप्रैल 3 -- शामली। जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए माध्यमिक विद्यालयों में रोजगार मेले आयोजित कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि सीडीओ विनय कुमार तिवारी के निर्देशानुसार जनपद के विभिन्न विद्यालयों में 9 अप्रैल से 28 अप्रैल तक रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। इन मेलों का समय प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। 9 अप्रैल को श्री चंदन लाल नेशनल इंटर कॉलेज कांधला, 10 अप्रैल को इंटर कॉलेज एलम, 11 अप्रैल को मुरली मनोहर इंटर कॉलेज ईशोपुर टील, 13 अप्रैल को राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज झिंझाना, 17 अप्रैल को डीएवी इंटर कॉलेज ऊन, 18 अप्रैल को लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज थानाभवन, 20 अप्रैल को लाला इंद्र प्रकाश जनता इंटर कॉलेज बाबरी, 21 अप्रैल को पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना, 24 अप्रैल...