ललितपुर, मार्च 18 -- उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन सभागार में 'संकल्प से सिद्धि-सुरक्षा-सुशासन-समृद्धि' की थीम पर विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश समारोह का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें सरकार के कार्यों की जानकारी देने के साथ ही जनपद में हुए विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से विगत नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास और सतत समृद्धि को लगायी गई प्रदर्शनी के माध्यम से जनमानस को जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ और जिलाध्यक्ष भाजपा हरिश्चंद्र रावत ने संयुक्त रुप से जनपद में कराए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय, एयरपोर्ट, बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल कॉलेज, कि...