प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 10 -- कुंडा, संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र 25 वर्षों से किसानों को नवीनतम तकनीकियों की जानकारी देकर उनके विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। क्योंकि जनपद के विकास का मुख्य आधार यहां की कृषि है। यह बातें राजा दिनेश सिंह कृषि विज्ञान केंद्र कालाकांकर में आयोजित किसान मेले, कृषि प्रदर्शनी का उदघाटन करते हुए केंद्र की अध्यक्ष, पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ने कही। उन्होंने कहा जनपद कृषि के बलबूते निरंतर विकास कर रहा है। कृषि प्रश्नोत्तरी में सही जबाब देने वाले किसानों को राजकुमारी रत्ना ने पुरस्कृत एवं सम्मानित किया। प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. नवीन कुमार सिंह ने समसामयिक फसलों में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के विभिन्न तकनीकों के बारे में जानकारी दी। वैज्ञानिक डॉ.प्रसेनजीत देवनाथ ने बताया कि ऊसर प्रभावित क...