जनपद के पर्वतारोही अनंत सिंह ने फतह किया कंग यात्से-2, अब माउंट कुन पर नजर
मऊ, अगस्त 11 -- मऊ, संवाददाता। जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के बरसवा निवासी पर्वतारोही अनंत सिंह ने लद्दाख हिमालय की लगभग 6250 मीटर ऊंची कंग यात्से-2 फतह किया है। अब उनका अगला लक्ष्य 7077 मीटर ऊंचे माउंट कुन पर नजर है। उन्होंने यह उपलब्धि जर्मन पर्वतारोही स्टीफन कीफर के दिशा निर्देशन में फतह हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों समेत जनपदवासियों में खुशी की लहर है। प्रयागराज से जुड़े मऊ जनपद के युवा पर्वतारोही अनंत सिंह ने बीते दो अगस्त को कंग यात्से-2 चढ़ाई अभियान की शुरुआत की थी। और 11 अगस्त को लेह वापसी के साथ पूरा हुआ। कंग यात्से-2 की सफलता के बाद अब अनंत सिंह का अगला लक्ष्य 7077 मीटर ऊंचा काउंट कुन है। यह भी पढ़ें- प्रस्तावित फ्लायर:::कांधला के शंकर शर्मा ने 6111 मीटर ऊंची माउंट यूनाम चोटी पर फहराया तिरंगा भारतीय पर्वतारोहण फाउंडे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.