फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 16 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित रविवार को यहां पहुंचे। उन्होंने एक गेस्ट हाउस में नए पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करायी। किसानों के मुद्दे पर उन्होंने वृह संघर्ष करने का एलान किया। कहा कि जनपद के हजारों किसान बाढ़ से बर्बाद हो गए हैं मगर किसानों की आर्थिक मदद नही की गयी है। किसानों को उनकी उपज का समर्थन मूल्य भी नही मिल रहा है। जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर बरसते हुए कहा कि यहां पर ऐसा कोई उद्योग नही है जिससे कि नौजवानों को रोजगार मिल सके। रोजगार की तलाश में नौजवान दूसरे प्रांतो में पलायन करने को मजबूर हैं। राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव ने कहा कि इस दल से हजारों लोग जुड़़ रहे हैं। उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर पदाधिकारियों को निर्देशित किया। विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.