सहारनपुर, दिसम्बर 31 -- डीएम मनीष बंसल के निर्देशों पर जिले के 59 सीएचसी पीएचसी पर वृहद सफाई अभियान चलाया गया। इसमें स्वास्थ्य संस्थानों की आंतरिक एवं बाह्य परिसरों की गहन साफ- सफाई कराई गई। ओपीडी, वार्ड, लेबर रूम, शौचालय, दवा भंडार, परिसर, नालियों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों को विशेष रूप से चिन्हित कर स्वच्छ किया गया। तथा अनुपयोगी सामग्री, कबाड़ एवं कचरे का निस्तारण कर स्वास्थ्य केन्द्रों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं मरीजों के अनुकूल बनाया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छता प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.