हाथरस, मई 3 -- हाथरस। जनपद हाथरस की 29वीं वर्षगांठ रविवार को पूरे जनपद में उत्साह, श्रद्धा और गौरव के साथ उपाध्याय परिवार के सदस्यों द्वारा अपने कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के साथ मनाई। मुख्य आयोजन शहर के किला विराजमान मंदिर श्री दाऊ जी महाराज परिसर में हुआ। जहां फूल बंगला सजावट, छप्पन भोग एवं विशाल प्रसादी वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस अवसर पर जनपद के जनक एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके योगदान को विस्तार से याद किया।
रामवीर उपाध्याय का योगदान वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.