जनपद की रैकिंग में सुधार के लिए प्रयास करने का निर्देश
अयोध्या, जुलाई 24 -- अयोध्या, संवाददाता। प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग में निरंतर सुधार लाने के लिए सभी विभाग समन्वित प्रयास करें तथा प्रत्येक अधिकारी अपने विभाग से संबंधित लक्ष्य एवं मानकों को समय से पूर्ण करें। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के सभी सूचकांकों की नियमित समीक्षा की जा रही है तथा जिन बिंदुओं पर अपेक्षित प्रगति नहीं है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सुधारने की कार्यवाही की जा रही है। बैठक में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायको में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्द्र यादव, डॉ अमित सिंह चौहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.