संतकबीरनगर, अप्रैल 18 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले की धरोहरों को संवारने और उसको विकसित करने का काम तेजी से चल रहा है। कभी उपेक्षित पड़ी कबीर परिनिर्वाण स्थली मगहर बेहतर सुविधाओं के साथ प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हो रही है। इसके अलावा धर्मसिंहवा में बौद्ध स्तम्भ के विकास का कार्य भी तेजी से चल रहा है। इनके विकसित होने के जनपद में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। मगहर में संतकबीर पर शोध कार्य के लिए संतकबीर अकेडमी स्थापित की गई है। मगहर में अब पर्यटकों की संख्या बढ़ जाएगी। वहीं विश्व में सबसे पहले धान की खेती का प्रमाण देने वाला लहुरादेवा के भी विकास की कार्ययोजना भी तैयार हो गई है। प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। विश्व प्रसिद्ध महान संत कबीर दास की निर्वाण स्थली मगहर है। जो पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण है। यह विश्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.