संभल, मार्च 17 -- शासन ने जनपद संभल की तीनों नगर पालिकाओं में पांच-पांच सभासदों को नामित कर दिया है। इसके तहत संभल, चन्दौसी और बहजोई नगर पालिकाओं में कुल 15 सभासदों को नामित किया गया है। नामित सभासदों की सूची जारी होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नगर पालिका परिषद संभल में सुरेन्द्र चन्द्र अटल, सय्यद शान अली, गोपाल शर्मा, शोभित गुप्ता और आलोक भारती को नामित सभासद बनाया गया है। वहीं नगर पालिका परिषद चन्दौसी में संजय बंसल, रिंकू दिवाकर, उमा श्रीवास्तव, विक्की प्रजापति और बाबूलाल सेन को नामित सभासद के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा नगर पालिका परिषद बहजोई में मंजू वाल्मीकि, कपिल गोयल, अमर सिंह, अक्षय शर्मा और नीरज वार्ष्णेय को नामित सभासद बनाया गया है। शासन द्वारा नामित किए गए ये सभासद नगर पालिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.