संतकबीरनगर, जनवरी 5 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बखिरा के पक्षी विहार पक्षियों को खूब रास आता है। इसमें मौसम के हिसाब से अलग-अलग मौसम में दर्जनों प्रजातियां पाई जाती हैं। गर्मी के सीजन में देसी पक्षियों के साथ ही उष्ण व सम शीतोष्ण प्रदेशों के पक्षी विहार करते हैं। वहीं ठंड का सीजन आने पर शीत प्रदेशों के साइबेरियन पक्षियों को खूब रास आता है। इन दिनों बहुतायत साइबेरियन पक्षी किलोल कर रहे हैं। यहां आने वाले मेहमान पक्षी सभी के लिए आकर्षण का केन्द्र हैं। वहीं सारस पक्षियों का झुंड भी लोगों के आकर्षण का केन्द्र होता है। हालांकि इनकी सुरक्षा प्रशासन के लिए चुनौती है। क्योंकि शिकारी आए दिन इनका शिकार करते रहते हैं। जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर उत्तर तरफ खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर स्थित बखिरा कस्बा है। वहां से तीन किलोम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.