चित्रकूट, मार्च 14 -- चित्रकूट। संवाददाता क्रीडाधिकारी अरविंद सोनकर ने बताया कि जनपद स्तरीय जूनियर प्रतियोगिता का आयोजन 16 मार्च सोमवार से होगा। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। बताया कि हॉकी बालक, बैडमिंटन बालक व बालिका, बास्केटबाल बालक व बालिका की प्रतियोगिता 16 मार्च को होगी। एथलेटिक्स बालक व बालिका, वालीबाल बालक व बालिका, कबड्डी बालक व बालिका 17 मार्च एवं हैंडबाल बालक व बालिका, कुश्ती बालक व बालिका, बॉक्सिंग बालक व बालिका, फुटबाल बालक की प्रतियोगिता 19 मार्च को कराई जाएगी। सभी प्रतियोगिताएं स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...