आगरा, मई 15 -- 67वीं सीनियर यूपी स्टेट तैराकी प्रतियोगिता 30-31 मई को लखनऊ में होगी। जिला तैराकी संघ के सचिव उमेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली आगरा की टीम का चयन ट्रायल शनिवार को दोपहर तीन बजे से एकलव्य स्टेडियम के तरणताल में होगा। ट्रायल में वही तैराक प्रतिभाग कर सकते हैं जिनका जन्म 31 दिसंबर 2013 से पूर्व हुआ हो। ट्रायल में प्रतिभाग के इच्छुक महिला व पुरुष खिलाड़ी आधार कार्ड की छायाप्रति व स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का रजिस्ट्रेशन नंबर (यूआईडी नंबर) साथ लाएंगे। खिलाड़ी 16 मई को दोपहर 2.30 बजे स्टेडियम पहुंचकर संयुक्त सचिव राजेश गुप्ता से संपर्क करें। यह भी पढ़ें- जनपदीय सीनियर तैराकी ट्रायल स्टेडियम में आज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...