जनपदीय माध्यमिक बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता 31 अगस्त को
आगरा, जुलाई 29 -- जनपदीय माध्यमिक बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता 31 जुलाई को एकलव्य स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में होगी। संयोजक विद्यालय रामस्वरूप सिंघल गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता सुबह 10 बजे शुरू होगी। प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 व 19 आयुवर्ग में एकल व युगल मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभाग की इच्छुक विद्यालयों की टीम छह प्रतियों में पात्रता प्रमाण पत्र के लेकर निर्धारित खेल किट में 31 अगस्त को एकलव्य स्टेडियम में उपस्थित हों। प्रतियोगिता में विजेता बनने वाली खिलाड़ी मंडलीय माध्यमिक बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता में आगरा जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी। अधिक जानकारी के लिए स्मृति श्रीवास्तव से संपर्क करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.