आगरा, जुलाई 8 -- जनपदीय माध्यमिक अंडर-15 व अंडर-17 बालक एवं बालिका नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता 16 जुलाई को प्रातः 10 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी। संयोजक जीआईसी प्रधानाचार्य डॉ. मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग के इच्छुक विद्यालय अपनी टीम को 7-7 कॉपी में पात्रता प्रमाण पत्र भरकर प्रमाणित कर, गत वर्ष की कक्षा का अंक पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी कागजों के साथ निर्धारित किट में उपकरणों के साथ प्रतिभाग कराएं। अधिक जानकारी के लिए विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी अनिल कुमार और केपी सिंह से संपर्क कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Palamu News: आज से शुरू होगा जिला स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल टूर्नामेंट यह भी पढ़ें- Garhwa News: गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता 18 जुलाई से यह भी पढ़...