मथुरा, मार्च 20 -- वृंदावन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने 13 व 14 मार्च को गणेशरा स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल 17 वर्ष से कम आयु बालक व बालिका वर्ग तथा जूडो स्पर्धाएं आयोजित हुईं। बालिका वॉलीबॉल टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसमें रमा तिवारी, आराध्या, एकांशी, गौरांगी व मेघा मंडल शामिल रहीं। वहीं बालक वॉलीबॉल टीम ने कड़े मुकाबलों के बाद द्वितीय स्थान हासिल किया। टीम में दुर्गेश, लकी, प्रशांत, कृष्णा, विधान व आरश रहे। जूडो प्रतियोगिता में माधवी ने कांस्य, ऋतु तिवारी ने रजत तथा जाह्नवी शर्मा, शिवानी राजक, अमित कर्दम, अर्पित, अमन खान व अरुणवा ने कांस्य पदक प्राप्त किए। प्रतियोगिता का संचालन क्रीड़ा अधिकारी राकेश यादव के निर्देशन में हुआ। विद्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.