उन्नाव, मार्च 30 -- उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-16 जनपदीय क्रिकेट ट्रायल के दूसरे चरण के पहले दिन पहला सेलेक्शन मैच हुआ। मैच का शुभारंभ पूर्व रणजी ट्रॉफी प्लेयर संदीप पांडेय ने किया। उन्होने बच्चों को खेल के साथ पढ़ाई करने ध्यान देने की अपील की। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा ने बताया कि जिसमें पहले चरण में चयनित 40 खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी गेंदबाजी तथा विकेट कीपिंग की प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सेलेक्शन मैच में चयनकर्ता नवीन सिन्हा, कैलाश नेगी तथा अभिषेक श्रीवास्तव ने सभी खिलाड़ियों की प्रतिभा का आकलन किया। इस मौके पर ओम मिश्र, हिमालय वर्मा, साकिर हुसैन, सूरज त्रिपाठी, मोहम्मद गाजी, संदीप यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.