जनपदीय खोखो प्रतियोगिता:अंडर 19 में केकेआरएस कालेज विजेता
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 16 -- फर्रुखाबाद। माध्यमिक विद्यालयी जनपदीय खोखो प्रतियोगिता में छात्र- छात्राओं ने खोखो के माध्यम से जोर आजमाइश की। विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। बाबा रामदीन चोखेलाल इंटर कालेज अवंतीबाईनगर अछरौड़ा में आयोजित खोखो प्रतियोगिता में कई विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें अंडर 19 बालक वर्ग में केकेआरएस इंटर कालेज मंझना विजेता, एमआईसी फतेहगढ़ उपविजेता रहा। अंडर 17 बालक बालिका वर्ग में राष्ट्रीय जनता इंटर कालेज फतेहगढ़ की टीम को स्थान मिला। अंडर 14 बालक वर्ग में राष्ट्रीय जनता इंटर कालेज फतेहगढ़ विजेता और उपविजेता रामदीन चोखेलाल इंटर कालेज रहा। इस दौरान प्रतिभागी विजेताओं को भाजपा नेता संदीप शाक्य ने मेडल वितरित किए। इस दौरान सुनील कुमार, शिवकुमार मिश्र, अनिल पाल, शैलेंद्र कुशवाहा, नेहा भारद्वाज, आरती, अंकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.