महाराजगंज, नवम्बर 29 -- धानी बाजार। धानी के प्राथमिक विद्यालय रामपुर के कक्षा 5 के छात्र प्रिंस गौतम ने जनपद स्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रिंस को उप शिक्षानिदेशक अभिषेक सिंह प्रमाण पत्र देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके पूर्व में स्पेल बी के ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रिंस गौतम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। प्रिंस की इस सफलता पर खंड शिक्षा अधिकारी धानी अगनित कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार वर्मा, शिक्षक संदीप कुमार व निधि सिंह ने बधाई देते हुए खुशी व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.