हरदोई, मई 10 -- हरदोई, संवाददाता। जनपदवासियों को जल्द ही आवारा कुत्तों की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर एवं शेल्टर हाउस निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर बनाए जाने के लिए बावन विकास खंड की कौढ़ा ग्राम पंचायत में 2000 वर्गमीटर भूमि चिह्नित कर ली गई है। अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया एबीसी सेंटर निर्माण के लिए उपजिलाधिकारी सदर ने अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को सुप्रीम कोर्ट में लंबित सु-मोटो रिट पिटीशन 'सिटी हाउंड बाई स्ट्रे, किड्स पे प्राइस बनाम अन्य' में 7 नवंबर 2025 को पारित आदेश के अनुपालन में भूमि का प्रस्ताव भेजा है। जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर तहसीलदार सदर ने भूमि का परीक्षण कर रिपोर्ट भी उपलब्ध क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.