आगरा, मार्च 23 -- जनपदभर में थाना पुलिस ने न्यायालय की ओर से जारी किए गए वारंट के आधार पर धरपकड़ अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने 33 वारंटी व दो वांछित आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों संबंधित न्यायालय में पेश किया है। एसपी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि न्यायालय में विचाराधीन विभिन्न मामलों में कोर्ट से वारंट जारी किए गए थे। इन वारंट के आधार पर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए उन्होंने संबंधित थाना पुलिस को निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि थाना कासगंज पुलिस ने पांच वारंटी, थाना सोरों पुलिस ने आठ वारंटी, थाना ढोलना पुलिस ने दो वारंटी गिरफ्तार किए हैं। थाना सहावर पुलिस ने तीन वारंटी व एक वांछित, थाना अमांपुर पुलिस ने तीन वारंटी व एक वांछित, थाना सुन्नगढ़ी पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.