नई दिल्ली, जुलाई 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जनपथ स्थित सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज एम्पोरियम में 24 जुलाई से सात अगस्त तक वीव्स ऑफ इंडिया फेस्टिवल आयोजित होगा। इसमें देशभर की पारंपरिक हथकरघा बुनाइयों और हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी। वस्त्र मंत्रालय, विकास आयुक्त (हथकरघा) और सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज एम्पोरियम (सीसीआईसी) के संयुक्त प्रयास से यह आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी रोजाना सुबह 11 से रात 8 बजे तक खुली रहेगी। इसमें देश की 116 पारंपरिक हथकरघा बुनाइयों के साथ विभिन्न राज्यों के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बुनकर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...