जननी सुरक्षा योजना की प्रगति सुधारने के निर्देश
बरेली, अगस्त 15 -- डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में विकास विभाग की सीएम डैशबोर्ड की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में हुई। बैठक में जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने सीडीओ से नाराजगी जताई। उन्होंने योजना में शीघ्र सुधार लाने के निर्देश दिए। डीएम ने बीएसए को निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों की बिल्डिंग जर्जर हो गई हैं, वहां स्पष्ट रूप से साइनेज बोर्ड लगाए जाएं, ताकि विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों को संभावित खतरे से बचाया जा सके। उन्होंने संबंधित विद्यालयों में सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शासन से निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए। साथ ही छात्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.