जननी सुरक्षा योजना का कार्य संतोषजनक न मिलने पर जताई नाराजगी
हाथरस, मई 29 -- शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक डीएम अतुल वत्स की अध्यक्षता में हुई। डीएम ने जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को किए जाने वाले भुगतान तथा मंत्रा एप डेटा फीडिंग की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। जननी सुरक्षा को लेकर डीएम ने संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर जन्म लेने वाले बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से तैयार किए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने जिला अस्पताल सहित समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, वार्डों, अस्पताल परिसरों तथा प्रसव कक्षों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी होग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.