जननी सुरक्षा, पर्यटन और विवाह योजना की खराब रैंकिंग पर मंडलायुक्त सख्त
सहारनपुर, जुलाई 22 -- सहारनपुर। मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने सीएम डैशबोर्ड की मंडलीय समीक्षा बैठक में खराब प्रदर्शन वाले विभागों पर सख्त नाराजगी जताते हुए रैंकिंग सुधारने के निर्देश दिए। सर्किट हाउस सभागार में हुई बैठक में उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के लंबित भुगतान तत्काल कराने के निर्देश दिए। फैमिली आईडी में मंडल के तीनों जिले सी श्रेणी में रहे, जबकि पर्यटन विभाग की राज्य योजना में सहारनपुर और मुजफ्फरनगर डी श्रेणी में रहे। महिला एवं बाल विकास विभाग के आईसीडीएस पोषण अभियान में सहारनपुर डी तथा मुजफ्फरनगर और शामली सी श्रेणी में रहे। लोक निर्माण विभाग की नई सड़कों के निर्माण में सहारनपुर सी श्रेणी तथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में तीनों जिले डी श्रेणी में रहने पर संबंधित विभागों को कार्यशैली सुधारने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Sahar...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.