जननी पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन से लाभार्थियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
गया, जून 4 -- बिहार में मातृ व शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक के माध्यम से अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने की तैयारी तेजी से चल रही है। इसी पहल के तहत बोधगया के संबोधि रिट्रीट में गुरुवार से दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रजनन, मातृ, नवजात, बाल एवं किशोर स्वास्थ्य (आरएमएनसीएच ए) सेवाओं की निगरानी को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जननी (आरसीएच 2.0) पोर्टल का प्रशिक्षण दिया गया।भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में राज्य के सभी जिलों से एसीएमओ, क्षेत्रीय एवं जिला अनुश्रवण व मूल्यांकन पदाधिकारी शामिल हुए। कई जिलों से सिविल सर्जन और जिला प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.