बिहारशरीफ, जनवरी 25 -- स्व. कर्पूरी ठाकुर की मनायी गयी जयंती फोटो : रुहेल-इस्लामपुर में स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयंती कार्यक्रम में शामिल विधायक रुहेल रंजन व अन्य। इस्लामपुर, निज संवाददाता। शहर के सुभाष हाई स्कूल के परिसर में रविवार को अति पिछड़ा, अनुसूचित जन जाति विकास मंच की ओर से जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुरी की जयंती मनायी गयी। इससे पहले लोगों ने शहर में प्रभात फेरी निकाली। विधायक रुहेल रंजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जननायक ने अपना पूरा जीवन पिछड़ों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उनहोंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए शिक्षा और आरक्षण नीति को मजबूत किया। समाज के कमजोर वर्गों को उनका अधिकार दिलाने का प्रयास किया। आज उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। नाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद गांधी, संयोजक धर्मेन्द्र चौहान, अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.