पटना, फरवरी 17 -- बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मंगलवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर विधानसभा परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि जननायक का पूरा जीवन शोषितों, वंचितों,पीड़ितों और गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। कर्पूरी जी का जीवन सादगी ,संघर्ष, सामाजिक न्याय एवं समता मूलक समाज का प्रतीक था। पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। विस अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में जननायक की महती भूमिका रही है। वे आजादी के बाद विधायक रूप में शोषित,वंचित एवं गरीब तबके की समस्याओं को विधानसभा में पुरजोर तरीके से उठते रहे। उन्होंने विधानसभा से लेकर सड़क तक जन समस्याओं के समाधान के लिए हर समय अपनी आवाज बुलंद की। सत्ता में आने के बाद अपने दो बार के मुख्यमंत्रित्व काल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.