जौनपुर, जून 15 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने शनिवार की शाम क्षेत्र के पूरामुकुंद गांव स्थित रामपुर मोड़ पर जननायक कर्पूरी ठाकुर और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी त्रिलोक मोहन उपाध्याय स्मृति द्वार का लोकार्पण किया। इस दौरान भारी संख्या में शर्मा (नाई) समाज के लोग उपस्थित रहे। विधायक ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर अपनी लोकप्रियता के चलते जननायक बने थे। आज हम सबको उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस द्वार को देखकर युवा वर्ग निश्चित रूप से उनके इतिहास को जानने का प्रयास करेंगे। इसी उद्देश्य को लेकर यह स्मृति द्वार बनाया गया है। यह भी पढ़ें- विधायक ने जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति द्वार का किया लोकार्पण विधायक ने उपस्थित लोगों को अंगवस्त्रम व जननायक की प्रतिमा देकर ...