गिरडीह, जनवरी 25 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती पर उन्हें याद किया गया। मौके पर जननायक को श्रद्धांजलि देने के लिए पार्टी के कई नेता, कार्यकर्ता जुटे और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के सपने आज भी अधूरे हैं। हमें उनके जीवन संघर्ष से प्रेरित होकर वंचित वर्गों की लड़ाई को आगे बढ़ना चाहिए। सत्ता में शामिल लोग वंचित वर्गों को सिर्फ वोट बैंक बनाकर रखने में दिलचस्पी दिखाते हैं, बजाय इसके कि उन्हें उनका वाजिब हक मिले। पार्टी के बेंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष शिवनंदन यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष रामलाल मंडल तथा महासचिव शंभू ठाकुर ने भी कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्य रूप से शंभू तु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.