खगडि़या, फरवरी 17 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि सदर प्रखंड के रहीमपुर मध्य पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय, नन्हकू मंडल टोला में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मंगलवार को मनाई गई। कार्यक्रम में शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर भारतीय राजनीति के ऐसे जननायक थे, जिन्होंने सामाजिक न्याय, समान अवसर और समतामूलक समाज की स्थापना के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए आरक्षण नीति को प्रभावी रूप से लागू कर समाज में नई चेतना का संचार किया। उनकी सादगी, ईमानदारी और जनसेवा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.