चतरा, फरवरी 17 -- चतरा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय जनता दल चतरा जिला इकाई द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन चतरा नगर परिषद क्षेत्र में चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव के आवास पर किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नवल किशोर यादव ने की। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर एक सच्चे जननायक थे, जिन्होंने हमेशा गरीब, पिछड़े, दलित एवं वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया। उन्होंने सादगी, ईमानदारी और सिद्धांत आधारित राजनीति का आदर्श प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.