पूर्णिया, फरवरी 18 -- जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित हरदा, एक संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर हरदा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में पीएसडी कॉलेज हरदा के प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार, पार्वती मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय हरदा के प्रधानाध्यापक शमीम अख्तर, पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक बिनोद कुमार, विवेक कुमार, मदन आदर्श मध्य विद्यालय हरदा के प्रधानाध्यापक राज किशोर यादव, मध्य विद्यालय उफरैल की राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापिका अर्चना, मध्य विद्यालय बैगना के ...