हरदोई, मार्च 7 -- पिहानी। जहानीखेड़ा क्षेत्र में सरैयां गांव के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। बताया जाता है कि पंजाब से बिहार जा रही जननायक एक्सप्रेस से अचानक गिरने से युवक के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान रिंकू कुमार निवासी जानकी नगर, जिला पूर्णिया बिहार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जहानीखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी कैलाश चंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.