जननायक एक्सप्रेस से गिरकर युवक का पैर कटा
शाहजहांपुर, अक्टूबर 2 -- शाहजहांपुर। जननायक एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा 20 वर्षीय युवक रोजा के पास ट्रेन से नीचे गिर गया। हादसे में उसका एक पैर पटरी की चपेट में आने से घुटने के नीचे से कट गया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है, जहां आर्थोपेडिक वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। बताया गया कि बिहार के मधेपुरा जिले के सिद्धेश्वर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी बचन यादव का पुत्र जितेंद्र कुमार (20) लुधियाना से जननायक ट्रेन से घर लौट रहा था। रोजा के पास अचानक वह ट्रेन से नीचे गिर गया। हादसे में उसका एक पैर पटरी की चपेट में आ गया और घुटने के पास से कट गया। यह भी पढ़ें- अयोध्या 9 घटना के बाद यात्रियों और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायल जितेंद्र को उपचार के लिए मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.